डीएम ने की योजनाओं की समीक्षा, खराब रैंकिंग वाले विभागों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड, आइजीआरएस एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति और विभागीय रैंकिंग को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जनपद की रैंकिंग ‘सी’ पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारियों से लगातार समन्वय करें, जिससे रैंकिंग में सुधार हो। अब तक केवल 18 आवेदन मिलने पर उन्होंने तेजी से कार्य करने को कहा।

यह भी पढ़े - बलिया पुलिस महकमे में फेरबदल, फेफना और भीमपुरा थानों को मिले नए प्रभारी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना में भी जनपद की रैंकिंग ‘सी’ होने पर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि अधिक से अधिक आवेदन कराए जाएं, जिससे रैंकिंग ‘ए’ तक पहुंच सके। साथ ही उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को कोटेदारों को निर्देशित करने को कहा कि सभी अपनी दुकानों पर एक-एक किलोवाट के सोलर पैनल लगवाएं।

बैठक के दौरान डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विभागों की रैंकिंग ‘सी’ है, उनके कार्यालयों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि कार्यों की निगरानी बेहतर ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि खराब रैंकिंग वाले विभागों को सतत प्रयास करते हुए सुधार करना होगा, जिससे अगली समीक्षा में उनकी रैंकिंग ‘ए’ हो सके।

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सिंह, जिला विकास अधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिन विभागों की रैंकिंग ‘ए’ या ‘बी’ रही, उन्हें जिलाधिकारी ने सराहना के साथ धन्यवाद भी दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.