बलिया के सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की एक्सीडेंट में मौत, चहुंओर शोक की लहर

लखनऊ/बलिया : समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की सडक दुर्घटना में मौत हो गयी है। इसकी सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। बताया जा रहा है कि सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव रविवार की सुबह लखनऊ में स्कूटी से जा रहे थे, तभी स्कार्पियो की टक्कर से उनकी मौत हो गयी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी राजमंगल यादव बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के बिसुकिया गांव के रहने वाले थे। बलिया शहर से सटे गड़वार रोड में उनका आवास है। राजमंगल यादव बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र
बदायूं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सिटी...
नई दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू ने दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के दोषी की दया याचिका ठुकराई
नई दिल्ली : मेमोरी चिप संकट और कमजोर रुपये से जनवरी से महंगे हो सकते हैं टीवी
मुरादाबाद : रविवार को फिर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में घंटों गुल रही आपूर्ति
राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल हैकाथॉन में देशभर से नवाचार और युवाशक्ति का ऐतिहासिक संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.