बलिया : 13 माह पहले ही हुई थी युवक की शादी, घर पहुंची बुरी खबर

बांसडीह, बलिया : बिहार के भभुआ में मजदूरी करने गए युवक की मौत शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह परिजन भभुआ के लिए रवाना हो गए। 

कोतवाली क्षेत्र के डूहिमुसी निवासी कमलेश साहनी (25) पुत्र परमात्मा साहनी बिहार प्रदेश के भभुआ में एक फैक्ट्री में ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात फैक्ट्री से काम करने के बाद कमरे पर जाकर सो गया। सुबह देर तक नहीं उठने पर साथी मजदूरों ने प्रयास किया, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई।

यह भी पढ़े - Ballia News : करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम

साथी मजदूरों ने आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक का विवाह तेरह महीने पहले सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में हुआ था। उसका एक छः महीने का एक बालक भी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र
बलिया। ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड’ के पिछले सत्र का परिणाम घोषित होने के बाद जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने...
बलिया के 17 परिषदीय विद्यालय बने नवाचार के केन्द्र, खगोल प्रयोगशालाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, मऊ से पहुंचे छात्र शैक्षिक भ्रमण पर
छात्रनेता देवेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देने बलिया पहुंचे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रामाधीन सिंह, लोकतंत्र को लेकर कही प्रेरणादायक बात
Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 24 से अधिक घायल, 11 की हालत गंभीर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.