बलिया : इलाज के लिए बेटे के साथ निकली महिला की बाइक से गिरकर मौत

बांसडीह, बलिया : बांसडीह-बलिया मार्ग पर सोमवार को आमघाट गांव के पास पुत्र के साथ इलाज कराने जा रही महिला की मौत बाइक से गिरकर हो गयी। घटना से  परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं, पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खेवसर गांव निवासी सुधीर पाण्डेय अपनी मां रीता पाण्डेय को इलाज के लिए डाक्टर से दिखाने बलिया जा रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आमघाट गांव के पास रीता पाण्डेय बाइक से सड़क पर गिरकर घायल हो गई। बेटा सुधीर ग्रामीणों के सहयोग से मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज के दौरान रीता पाण्डेय की मौत हो गई। 

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.