बलिया : 10 माह पहले शादी के बंधन में बंधी निशा ने क्यों उठाया ऐसा कदम

Ballia News : मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद का है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बालेश्वर घाट के पास कृष्णानगर मोहल्ला में गुरुवार की सुबह एक विवाहिता अपने घर के तीसरे तल पर पंखे के हुक में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया। परिजनों को इस घटना की जानकारी करीब तीन घंटे बाद हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंची ने शव को नीचे उतरवाया। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के बालेश्वर घाट निवासी पिंकू गुप्ता की शादी 27 जनवरी 2023 को बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी निशा गुप्ता (25) के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि निशा गुप्ता लखनऊ में रहकर सिविल की तैयारी करती थी। इसी बीच पिंकू गुप्ता से संपर्क हुआ और दोनों ने शादी कर अपना जीवन गुजर बसर करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात

पिंकू गुप्त की चमन सिंह बाग रोड में दुकान है। रोज की तरह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह खाना खाने के लिए घर पहुंचा। उसने कई बार पत्नी को आवाज लगायी, लेकिन कोई आहट नहीं हुई। इसके बाद वह कमरे पहुंचा तो पंखे के हुक में बंधी साड़ी से पत्नी निशा की लाश लटक रही थी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल महिला ने आत्महत्या क्यों की ? यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के परिखरा स्थित महावीर नगर में सोमवार सुबह बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक सवार दो...
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाएंगे पैनोरमा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.