बलिया SOG और पुलिस टीम को मिली सफलता, लूट की बोलेरो के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ballia News : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र से दो दिन पहले लूटी गई बोलेरो के साथ तीन लुटेरों को एसओजी व बांसडीहरोड थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

28 सितम्बर को बिहार के छपरा रेलवे स्टेशन से छह लोगों ने एक बोलेरो को किराए पर हल्दी आने की बात कहकर बुक किया। रात में वह गाड़ी लेकर हल्दी-सहतवार मार्ग के बिगहीं गांव के पास पहुंचे तथा चालक को धमकाकर वाहन लेकर फरार हो गए। गाड़ी के चालक छपरा (बिहार) जनपद के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रामकृष्णपुरी निवासी अमरनाथ सिंह की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की तहकीकात करने लगी।

यह भी पढ़े - Ballia News: जंगला तोड़ घर में घुसे चोर, पांच लाख के जेवर और 15 हजार नकदी चोरी

शुक्रवार की रात बांसडीह रोड थाने के साथ एसओजी की टीम शंकरपुर-हनुमानगंज मार्ग पर छोड़हर गांव के बारह दुअरिया पुलिया के पास से लूटी गई बोलेरो के साथ तीन बदमाशों को पकड़ लिया। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बलिया नगर कोतवाली क्षेत्र के सतनी सराय भृगु आश्रम (मूल रूप से उभांव के चंदाडीह) निवासी निखिल पांडेय, सतनी सराय निवासी राज वर्मा व रोहित पांडेय को गिरफ्तार किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि तीन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि भोर के करीब डेढ़ बजे हम लोग गाड़ी को किराये पर लेकर चले थे। रास्ते में हम लोगों के साथी सन्नी सिंह ने एक हजार रुपये का फोन पे से तेल डलवाया था। बताया है कि चोरी व छिनैती की गाड़ियों का नम्बर प्लेट बदलने के बाद फर्जी कागजात के आधार पर बेच देते थे। उससे मिलने वाले पैसे को बराबर-बराबर बांट लेते हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओ राजकूपर सिंह, एसओजी प्रभारी अजय यादव आदि थे.

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.