Ballia Road Accident: बलिया में ई-रिक्शा, कार और स्कॉर्पियो में टक्कर; दो को किया गया रेफर

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के जानपुर मुड़ियारी के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो असंतुलित होकर ई-रिक्शा व ऑटो में टकरा गई। इस घटना में ऑटो ड्राइवर समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुन जुटे ग्रामीणों ने 108 पर सूचना दी। पर समय से एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने एक पिकअप से दोनों घायलों को लेकर बांसडीह सीएचसी पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थित गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

स्कार्पियो मनियर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही थी, जो बांसडीह से मनियर की तरफ जा रही ऑटो में साइड से टक्कर हो गई। इस घटना में साइड में खड़ी ई रिक्शा चपेट में आ गया और क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ऑटो चालक आदित्य तिवारी (25) पुत्र स्व प्रेम तिवारी (निवासी : गंगापुर मनियर) व ऑटो सवार भगवान शर्मा (65) पुत्र स्व राम लखन शर्मा (निवासी : आदर, थाना बाँसडीह) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कार्पियो ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने स्कार्पियो और ऑटो को कोतवाली ले आई।

यह भी पढ़े - बलिया में राहगीरों से बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.