Ballia Road Accident : भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रही जीप में पिकअप ने मारी टक्कर

Ballia News : एनएच 31 पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबेछपरा-सुघर छपरा के मध्य अंधा मोड़ पर सोमवार की रात करीब दो बजे भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 लोग घायल है, जिनमें से चार को वाराणसी रेफर किया गया है। 

बताया जा रहा है कि, दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी धनपत गुप्ता के घर से खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलकोत्सव गया था। तिलकोत्सव में शामिल होने के बाद लोग कमांडर जीप से गांव लौट रहे थे। रात करीब दो बजे जीप अभी बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबेछपरा-सुघर छपरा के मध्य स्थित अंधा मोड़ पर पहुंची थी, तभी टमाटर लदी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक जीप के परखच्चे उड़ गये और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। पिकअप पलट गई। वहीं, दूसरी जीप में शामिल लोग भी घायल हो गये। आस-पास के लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दिया। एम्बुलेंस पहुंची तो लोगों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। हादसे में अब तक एक कमांडर जीप चालक व पांच तिलकहरूओं के मरने की सूचना है। मृतकों के शव को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया। 

यह भी पढ़े - नवविवाहिता के कमरे में मिला विवाह कराने वाला अगुवा, पति ने बाहर से बंद किया दरवाजा; पुलिस कर रही जांच

मृतकों का नाम व पता
1. अमित कुमार गुप्ता पुत्र अजय प्रताप गुप्ता उम्र लगभग 46 वर्ष निवासी भगवानपुर।
2. रणजीत शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा उम्र लगभग 32 वर्ष।
3. यश गुप्ता पुत्र मुन्ना उम्र लगभग 09 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।
4. राज गुप्ता  पुत्र मुन्ना गुप्ता उम्र लगभग 11 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।
5. राजेन्द्र गुप्ता पुत्र धनपत गुप्ता उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी भगवानपुर।
6. अज्ञात उम्र लगभग 45 वर्ष।

घायलों का नाम व पता
1. बब्बन प्रसाद गौड़ पुत्र स्व0 बलेश्वर प्रसाद उम्र लगभग 35 वर्ष।
2. हजारी गुप्ता पुत्र लरपोचन गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष।
3. रमाशंकर गुप्ता पुत्र स्व0 त्रिलोकी गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष।
4. सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष प्रसाद गुप्ता उम्र 31 वर्ष।
5. सतेन्द्र गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता उम्र लगभग 55 वर्ष।
6. पंकज गुप्ता पुत्र शैल कुमार गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष।
7. छितेश्वर गुप्ता पुत्र रामजनम उम्र लगभग 30 वर्ष।
8. अमित पुत्र श्याम सुन्दर।
9. सीताराम पुत्र सुब्बा।

10. परशु राम पुत्र अज्ञात।

खबरें और भी हैं

Latest News

'रामायण' में भगवान राम के दिव्य स्वरूप को नई भव्यता देंगे ट्राइब आम्रपाली के आभूषण 'रामायण' में भगवान राम के दिव्य स्वरूप को नई भव्यता देंगे ट्राइब आम्रपाली के आभूषण
नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित फिल्म में भगवान राम के शाही और दिव्य स्वरूप को और अधिक भव्य बनाने की जिम्मेदारी ट्राइब...
रथ यात्रा के अवसर पर 17 जुलाई को देशभर में रिलीज़ होगी एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ'
बारिश के मौसम में फिट रहने के घरेलू नुस्खे: 'यादें' की स्टार कास्ट ने साझा किए हेल्थ सीक्रेट्स
'फितूर' में दिखेगा को-एड कॉलेज में कदम रखने वाली लड़कियों का भावनात्मक सफर, बोलीं देबचंद्रिमा सिंहा रॉय
ज़िवामे ने जबलपुर में खोला नया फ्रेंचाइज़ी स्टोर, मध्य भारत में बढ़ाई मौजूदगी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.