कोमाकी ने लॉन्च किए MG Pro V और MG Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 73,999 रुपये से शुरू

भोपाल। देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी कोमाकी ने भारतीय बाजार में अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर एमजी प्रो वी (MG Pro V) और एमजी प्रो+ (MG Pro+) लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः 73,999 रुपये और 79,999 रुपये तय की है। खास बात यह है कि इस कीमत पर दोनों स्कूटर्स ऑल-मेटल बॉडी के साथ पेश किए गए हैं, जबकि इस श्रेणी के अधिकांश इलेक्ट्रिक स्कूटर्स फाइबर बॉडी के साथ उपलब्ध हैं।

कंपनी के अनुसार, नए स्कूटर्स को उन ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जो किफायती कीमत में मजबूत, टिकाऊ और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक वाहन चाहते हैं। मेटल बॉडी के कारण ये स्कूटर्स अधिक मजबूती, लंबी उम्र और बेहतर राइडिंग अनुभव प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़े - एच1 2026 में स्कोडा ऑटो इंडिया का रिकॉर्ड प्रदर्शन, बिक्री में 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी

150 किलोमीटर से अधिक की रेंज

कोमाकी एमजी प्रो वी एक बार फुल चार्ज होने पर 90 से 100 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है, जबकि एमजी प्रो+ 150 किलोमीटर से अधिक की रेंज प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि दोनों स्कूटर्स रोजमर्रा की यात्रा के साथ-साथ लंबी दूरी के शहरी सफर के लिए भी उपयुक्त हैं।

इन स्कूटर्स में बीएलडीसी हब मोटर और एडवांस्ड LiFePO4 बैटरी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर प्रदर्शन के साथ कम रखरखाव सुनिश्चित करती है।

स्मार्ट फीचर्स से लैस

एमजी प्रो वी और एमजी प्रो+ में कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिनमें मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, बैटरी स्टेटस और रेंज मॉनिटरिंग, फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, एंटी-थेफ्ट लॉक, पार्किंग असिस्ट, रिपेयर स्विच और आरामदायक राइडिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं। वहीं एमजी प्रो+ मॉडल में अतिरिक्त बड़ा बूट स्पेस भी उपलब्ध कराया गया है।

ग्राहकों को मिलेगा बेहतर वैल्यू

कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सह-संस्थापक गुंजन मल्होत्रा ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य कम कीमत में भी ग्राहकों को प्रीमियम गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि एमजी प्रो वी और एमजी प्रो+ में इस्तेमाल की गई मजबूत मेटल बॉडी और सुरक्षित LiFePO4 बैटरी इन्हें अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तुलना में अधिक टिकाऊ बनाती है।

उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि ग्राहकों को ऐसे उत्पाद मिलें, जो सिर्फ आकर्षक दिखें ही नहीं, बल्कि भारतीय सड़कों पर रोजमर्रा के उपयोग के लिए भी पूरी तरह उपयुक्त और भरोसेमंद हों।"

नए मॉडलों के लॉन्च के साथ कोमाकी ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है। कंपनी का मानना है कि प्रतिस्पर्धी कीमत पर मेटल बॉडी वाले इन स्कूटर्स के जरिए किफायती ईवी सेगमेंट में नया मानक स्थापित किया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

'रामायण' में भगवान राम के दिव्य स्वरूप को नई भव्यता देंगे ट्राइब आम्रपाली के आभूषण 'रामायण' में भगवान राम के दिव्य स्वरूप को नई भव्यता देंगे ट्राइब आम्रपाली के आभूषण
नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित फिल्म में भगवान राम के शाही और दिव्य स्वरूप को और अधिक भव्य बनाने की जिम्मेदारी ट्राइब...
रथ यात्रा के अवसर पर 17 जुलाई को देशभर में रिलीज़ होगी एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ'
बारिश के मौसम में फिट रहने के घरेलू नुस्खे: 'यादें' की स्टार कास्ट ने साझा किए हेल्थ सीक्रेट्स
'फितूर' में दिखेगा को-एड कॉलेज में कदम रखने वाली लड़कियों का भावनात्मक सफर, बोलीं देबचंद्रिमा सिंहा रॉय
ज़िवामे ने जबलपुर में खोला नया फ्रेंचाइज़ी स्टोर, मध्य भारत में बढ़ाई मौजूदगी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.