चर्चित संदीप हत्याकांड : बलिया पुलिस को मिली सफलता, एक और युवक गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्घ चलाये जा रहे अभियान में गड़वार पुलिस को चिलकहर कांड में सफलता मिली है। पुलिस ने चाकू माकर युवक की हत्या मामले में वांछित एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  

बता दें कि गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव निवासी संदीप राम उर्फ लड्डू (32) पुत्र स्व. वीर बहादुर की बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। जबकि विकास पुत्र राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। प्रकरण में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढ़े - बलिया में पट्टीदारों की पिटाई से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

इसी क्रम में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल मय हमराही कां. ओमकार्य मौर्य, रितेश पाण्डेय व कां. चालक मनीचन्द्र यादव देखभाल क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच मुखबीर खास की सूचना के आधार पर थाना गड़वार पर पंजीकृत धारा 34, 147, 148, 307, 302, 324, 323, 504 व 506 भा व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2) वी एसी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त रोहित कन्नौजिया पुत्र संजय कन्नौजिया (निवासी : हैबतपुर, कोतवाली, बलिया ; हाल मुकाम : सरकारी आवास पीएचसी चिलकहर, थाना गड़वार बलिया) को संवरा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.