बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 7 पिस्टल के साथ असलहा सप्लायर गिरफ्तार, खुलेंगे और राज

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में एसओजी व नरही थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी बलिया ने एक वैसे तस्कर को गिरफ्तार किया है,.

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में एसओजी व नरही थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी बलिया ने एक वैसे तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पांच वर्षों से अवैध शस्त्र की तस्करी कर रहा है। उसके कब्जे से एक बाइक तथा सात अवैध शस्त्र बरामद हुआ है। बरामद शस्त्र में पांच पिस्टल व मैग्जीन 9 एमएम व दो पिस्टल 32 बोर की है। गिरफ्तार तस्कर अब तक लगभग 200 से अधिक अवैध शस्त्रों की सप्लाई बलिया तथा आस-पास के अन्य जनपदों में कर चुका है।

एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि थानाध्यक्ष नरही पन्नेलाल मय हमराह कां. प्रशांत सिंह, रितेश मिश्र व चौकी प्रभारी कोरण्टाडीह उमापति गिरी मय हमराह कां. पंकज यादव तथा थाना क्षेत्र नरही में भ्रमणशील एसओजी प्रभारी अजय यादव मय हमराह एचसी विक्रान्त कुमार, लवकेश पाठक, कृष्ण कुमार सिंह, रोहित कुमार, व राकेश कुमार यादव, कां. अर्जुन यादव, विनोद रघुवंशी, विकास सिंह, श्याम कुमार ने मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर गाजीपुर बलिया बार्डर के पास नरही थाना क्षेत्र में सड़क किनारे चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच, बाइक सवार एक व्यक्ति को काला एवं लाल छीटदार पिठ्ठु बैग के साथ पकड़ा गया। बैग में काफी मात्रा में अवैध पिस्टल, मैंगजीन आदि बरामद हुआ। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम हसन पुत्र स्व. मोहम्मद आलम (निवासी हबीब नगर, थाना हुसैनगंज, जिला सिवान, बिहार) बताया। 

यह भी पढ़े - बाढ़ पीड़ितों से मिले विधायक जयप्रकाश अंचल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैं पांच वर्षों से यह धन्धा कर रहा हूं। अब तक लगभग 200 से अधिक अवैध पिस्टल सप्लाई कर चुका हूं। मैं बिहार से पिस्टल लाकर अन्य जिलों में ऊंचे दामों पर बेचता हूं। वर्ष 2018 में अपने थाने हुसैनगंज जिला सिवान राज्य बिहार से जेल भी जा चुका हूं। पुलिस ने धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट में पाबंद कर अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.