बलिया: ग्राम प्रधान समेत छह लोगों पर केस दर्ज, घोटाले की शिकायत के बाद हमला करने का आरोप

बैरिया, बलिया। मिश्र गिरी के मठिया गांव में ग्राम प्रधान सत्येंद्र यादव उर्फ सत्तन यादव समेत छह लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) बलिया के आदेश पर बैरिया पुलिस ने की है।

मुकदमे में प्रधान सत्येंद्र यादव, उनके भाई बृजेन्द्र यादव, पुत्र पवन यादव व शिवम यादव, भतीजा ब्रजेश यादव और गांव के ही सूरज यादव को आरोपी बनाया गया है। इन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2), 352, 333, 324(4), 309(4), 351(3) के तहत मामला दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़े - Ballia News : शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ी राहत, जून माह का मिलेगा पूरा मानदेय

गांव निवासी भोला यादव पुत्र राजेन्द्र यादव ने न्यायालय में तहरीर दी थी कि उन्होंने ग्राम प्रधान के कार्यकाल में घोटाले की शिकायत अधिकारियों से की थी। इसी बात से नाराज़ होकर प्रधान व उनके परिजनों ने घर पर चढ़कर लाठी-डंडों से हमला किया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, हमले में उन्हें चोटें आईं और उनके परिवार की दुर्गावती देवी के गले से सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और क्या वास्तव में ग्राम प्रधान ने शिकायतकर्ता पर हमला करवाया।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
मेष आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और लंबे समय...
Ballia News : शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाही पर हमला, पति-पत्नी समेत छह पर मुकदमा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी
वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.