पांच जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी बलिया पुलिस

बैरिया, बलिया : कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर मंहगी जमीन की खरीद बिक्री के मामले में बैरिया थाने में पांच लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने से जालसाजी करने वालों में हड़कम्प मचा गया है।.पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि सरबुन निशा उर्फ सैबुन निशा पत्नी स्व. खलील अंसारी (निवासी : मिश्र के मठिया, मांझी रोड थाना बैरिया, बलिया) द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया गया था कि मेरे पति की मौत 25 अक्टूबर 2016 को हो गई थी। मेरी जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे है, जिसे फर्जी तरीके से खरीद बेच किया गया है। इसमें सकीना बेगम, सहजाद अली, शमशेर बहादुर सिंह, शहिद अंसारी, फैयाज अहमद शामिल है।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में युवक पर चाकू से हमला, वाराणसी रेफर; जमीन विवाद के एंगल से जांच

आरोप यह भी है कि शमशेर बहादुर सिंह द्वारा मुझे मारा पीटा और धमकाया गया है। इस प्रकरण को न्यायालय ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों पर धारा 419, 420, 467, 468, 323, 506 आईपीसी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के क्रम में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच में मामला सही पाया गया तो सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी केंद्रीय...
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 317 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.