Ballia News: द्वाबा वासियों को आज मुख्यमंत्री दो बसों की सौगात देंगे

Ballia News: द्वाबावासियों को बुधवार को रोडवेज की दो नई बसों की सौगात मिलने जा रही है। एक सीधे जयप्रकाश नगर को लखनऊ और कानपुर से जोड़ेगा।

Ballia News: द्वाबावासियों को बुधवार को रोडवेज की दो नई बसों की सौगात मिलने जा रही है। एक सीधे जयप्रकाश नगर को लखनऊ और कानपुर से जोड़ेगा। दूसरा लोक नायक की जन्मस्थली को बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से जोड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जून को दोनों बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। विभाग बसों के संचालन को ठोस रूप देने में जुटा है।

21 जून को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ का जयप्रकाश नगर में कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस दौरान वे लोकनायक की पत्नी प्रभावती देवी के नाम पर बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औपचारिक उद्घाटन करने के अलावा जयप्रकाश नारायण मेमोरियल फाउंडेशन परिसर और प्रभावती देवी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके अलावा वे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी के द्वार पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. लेकिन इन कार्यक्रमों से पहले वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव को लखनऊ-कानपुर और वाराणसी से जोड़ने के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करेंगे. इसके तहत मुख्यमंत्री दो बसों को मौके पर ही हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह भी पढ़े - बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज

जयप्रकाश नगर से लखनऊ एवं वाराणसी के लिए दो बसों का संचालन किया जाना है, जिसे मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.