Ballia News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बलिया, उत्तर प्रदेश। बलिया जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सिकन्दरपुर में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनता की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर डीएम ने राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समय पर निस्तारण किया जाए, ताकि कोई भी मामला लंबित न रहे।

यह भी पढ़े - बलिया पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी और झपटमारी में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

सिकन्दरपुर तहसील में कुल 174 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 7 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

ग्राम किकोड़ा निवासी रमेश कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नियमित अनुपस्थिति की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली समस्या, अवैध कब्जा हटवाना, राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन, प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्वा दीक्षित समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.