Ballia News: राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय मेरिट में चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

Ballia: विकास भवन के एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रहे राज्य स्तरीय मेरिट चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, एक लाख का चेक व टैबलेट जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, चेक व टैबलेट 21 हजार

बलिया: यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड और यूपी संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप मेरिट (राज्य स्तर और जिला स्तर) में स्थान पाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया. राज्य स्तरीय सूची में सम्मिलित मेधावी को प्रशस्ति पत्र, टेबलेट एवं एक लाख का चेक एवं जिला स्तरीय सूची में सम्मिलित मेधावी को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र, टेबलेट एवं 21 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित अभिनंदन समारोह के क्रम में विकास भवन सभागार में जिला अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. सबसे पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। उनके बखड़ जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मेधावियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में हाईस्कूल के सत्यम पांडे, दीपक पाठक, रघुबीर, सुमित कुमार सहित 11 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

यह भी पढ़े - बलिया: सरयू नदी में मिला करीब 70 वर्षीय वृद्ध का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

इंटरमीडिएट की अंजलि, अंकित वर्मा, मोहनी गोंड समेत 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके माता-पिता/शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इन छात्रों को मेरिट लिस्ट में आने पर बहुत-बहुत बधाई। कहा कि अभी लंबा सफर बाकी है। सभी छात्र-छात्राएं अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, उसके लिए कड़ी मेहनत करें। सभी छात्रों को सलाह देते हुए पढ़ाई के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज भी कराते रहें।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.