Ballia News : कमरा बंद कर छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, कोटा में रहकर करता था तैयारी

Ballia News : बैरिया थाना इलाके के देवकी छपरा निवासी रोशन वर्मा (19) पुत्र मंगल वर्मा ने सोमवार की रात पंखे से गमछे का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। युवक के इस कदम से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देवकी छपरा निवासी रोशन वर्मा ने सैनिक स्कूल से 12वीं की शिक्षा पूरी कर कोटा में आईआईटी की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पूर्व उसके सिर में तेज दर्द होने के बाद परिजन इलाज के लिए बीएचयू ले गए थे। सोमवार की रात रोशन घर के बरामदे में अपने परिजनों के साथ सोया था। अचानक रात को किसी समय वह रूम में चला गया और दरवाजा बन्द कर मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह तब हुई, जब परिजनों की नींद खुली। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े - बलिया: बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर BEO ने चखा मिड-डे-मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.