Ballia News : सड़क किनारे औंधे मुंह गिरा पड़ा था 'वो', जांच में जुटी पुलिस

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया मोड़ पर शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने सड़क किनारे बने यात्री विश्राम गृह के पीछे मृतक औंधे मुंह गिरा पड़ा था, जिसकी पहचान गांव के शिवटहल पासवान के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ग्रामीणों के अनुसार रामटहल की पत्नी कुछ दिन पूर्व घरेलू विवाद के कारण अपने मायके चली गयी थी। वहीं, मृतक शिवटहल नशे में धुत रहता था। शुक्रवार की रात वह किसी समय वहां गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना सामान्य प्रतीत हो रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास...
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड’
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.