Ballia News : सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत, ई-रिक्शा चालक फरार

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के 72 वर्षीय रामसुरेश सिंह की बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, रामसुरेश सिंह सुबह टहलने के लिए बांसडीहरोड-सहतवार मार्ग पर निकले थे। इस दौरान सहतवार की ओर से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - ददरी मेला बलिया : नगर पालिका चेयरमैन का पॉवर सीज, DM को मिला अधिकार

घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। परिजनों के साथ ग्रामीण भी शोकाकुल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

मृतक अपने पीछे पत्नी मधु देवी और अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं। हादसे से गांव में शोक की लहर है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.