Ballia News : विकास के बाद मिला रवि का शव, दो बच्चों की मौत ने सबको चौंका दिया

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम सभा के पास बुधवार की शाम घाघरा नदी में लापता हुए दूसरे बच्चे रवि राजभर का शव 60 घंटे बाद बरामद हुआ है।

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम सभा के पास बुधवार की शाम घाघरा नदी में लापता हुए दूसरे बच्चे रवि राजभर का शव 60 घंटे बाद बरामद हुआ है। घटना के करीब 30 घंटे बाद एक बच्चे विकास का शव एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बरामद किया. इस बीच दूसरे बच्चे की तलाश जारी थी.

बुधवार की शाम सुल्तानपुर गांव के सामने घाघरा नदी घाट पर बाढ़ के पानी में डूब गये। दोनों लड़के अच्छे दोस्त थे. दोनों कक्षा 5वीं के छात्र थे। घटना के बाद से दोनों बच्चों की तलाश जारी थी. शुक्रवार को डीएम रवींद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़े - Ballia News : रेवती स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सुबह प्लेटफॉर्म के पास मिला शव

वहीं, एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को विकास का शव बरामद किया था. विकास दो भाइयों में छोटा था। वहीं रवि राजभर की तलाश जारी थी, नतीजतन सफलता भी मिल गयी. रवि तीन बहनों का इकलौता भाई था। शनिवार को रवि का शव घटनास्थल से काफी दूर रेवती थाना क्षेत्र के रतिछपरा घाघरा घाट के किनारे मिला।

क्षत-विक्षत शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शव मिलते ही मृत बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। दो बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया है.

खबरें और भी हैं

Latest News

UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 41 अधिकारियों का...
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.