Ballia News: भीषण गर्मी में बलिया में बिजली कटौती से लोग परेशान, शहर से लेकर गांव तक की दुर्दशा

Ballia News: बलिया में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पूरे जिले में बिजली आपूर्ति ठप है.

Ballia News: बलिया में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पूरे जिले में बिजली आपूर्ति ठप है. ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में बिजली नहीं रहती और इतना ही नहीं रात को बिजली आने और जाने का सिलसिला चलता रहता है। शहर से गांवों तक आपूर्ति की स्थिति खराब है।

जबकि जिला मुख्यालय पर 24 घंटे आपूर्ति का रोस्टर तय है, लेकिन यहां भी दिन हो या रात बिजली के आने-जाने का चक्र बना रहता है और कुल 7 से 8 घंटे की कटौती होती है. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का बहुत बुरा हाल है। कई इलाकों में नाममात्र की ही आपूर्ति हो रही है। 18 घंटे के आपूर्ति रोस्टर को सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में ध्वस्त कर दिया है। मात्र 7 से 8 घंटे की आपूर्ति के दौरान भी बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी है.

यह भी पढ़े - बलिया में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में एचपीवी टीकाकरण, 14 बच्चियों को लगाया गया टीका

वहीं, सोहांव प्रखंड की बात करें तो गढ़ांचल क्षेत्र के 45 गांवों में बसंतपुर विद्युत उपकेन्द्र से आपूर्ति की जाती है. इन गांवों में दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रहती है। कई बार चंद मिनट के लिए आपूर्ति होती है और फिर देर शाम आपूर्ति शुरू हो जाती है। लेकिन बिजली के आने-जाने का सिलसिला आधी रात तक चलता रहता है। उधर, लो वोल्टेज की समस्या भी पूरे जिले में बनी हुई है। बेलथरारोड के अवायन विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में लोग लो वोल्टेज से परेशान हैं.

मझौवां के दिघार स्थित सब स्टेशन से क्षेत्र के मझौवा, पचरुखिया, दिघार, रामगढ़, चौबे छपरा, मीनापुर, बलिहार, सुघर छपरा, श्रीनगर आदि गांवों में आपूर्ति की जाती है. लगातार 5-6 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से परेशानी हो गई है। वहीं कार्यपालन यंत्री एके अग्रवाल ने बताया कि मुख्यालय से जो सप्लाई मिलती है उसी हिसाब से बिजली सप्लाई की जाती है. गर्मी के कारण फाल्ट करंट अधिक होने से आपूर्ति बाधित होती रहती है। फाल्ट का पता चलते ही उसे ठीक कर दिया जाता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.