- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, भतीजा घायल
Ballia News: रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, भतीजा घायल
On

बलिया: शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित गायत्री मंदिर के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार महिला और उसके भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल आसिफ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
1 से 5 मई तक बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने दी सतर्क रहने की चेतावनी
By Parakh Khabar
बाराबंकी सड़क हादसे : 24 घंटे में तीन हादसे, तीन की मौत, चार घायल
By Parakh Khabar
Latest News
01 May 2025 07:38:06
बलिया: जिले में नकली पनीर और खोवा का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.