Ballia News: बलिया में तेल और गैस भंडार की उम्मीद, ओएनजीसी ने शुरू की ड्रिलिंग

बलिया। उत्तर प्रदेश के गंगा कछार क्षेत्र में तेल और गैस के बड़े भंडार मिलने की संभावना को देखते हुए ओएनजीसी (तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम) ने एक महत्वपूर्ण ड्रिलिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इस परियोजना की कुल लागत करीब 100 करोड़ रुपये है और इसे बलिया जिले के सागरपाली गांव के पास, ग्राम सभा वैना (रडूचक) में शुरू किया गया है।

तीन साल की रिसर्च के बाद ड्रिलिंग शुरू

ओएनजीसी के वैज्ञानिकों ने तीन वर्षों तक इस क्षेत्र में भूकंपीय और अन्य भूवैज्ञानिक (जियोलॉजिकल) सर्वेक्षण किए और पाया कि यहां पेट्रोलियम पदार्थों का भंडार होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद, गंगा कछार क्षेत्र में ड्रिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़े - बलिया में खेत में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में फैली सनसनी

उत्तर प्रदेश में ओएनजीसी की पहली गंगा किनारे ड्रिलिंग परियोजना

यह प्रदेश में ओएनजीसी का पहला ऐसा प्रयास है, जिसमें गंगा के किनारे तेल और गैस की खोज की जा रही है। ओएनजीसी अधिकारियों का मानना है कि यदि यह परियोजना सफल होती है, तो इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पूर्वांचल की आर्थिक तस्वीर बदल सकती है

3001 मीटर गहरी ड्रिलिंग, अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

विशेषज्ञों के अनुसार, ड्रिलिंग प्रक्रिया के दौरान लगभग 3001 मीटर गहराई तक खुदाई की जाएगी। इसके बाद, एक्स-रे तकनीक की मदद से डेटा एकत्र किया जाएगा। इस परियोजना में करीब 50-60 लोग कार्यरत हैं, और इसके लिए असम से विशेष उपकरण और भारी क्रेन मंगवाई गई हैं।

बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 12.5 सौ हॉर्सपावर का जनरेटर लगाया गया है, जो 93 किलोवॉट बिजली उत्पन्न करेगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पर्यावरण का विशेष ध्यान

कंपनी ने इस साइट को तीन साल के लिए किराए पर लिया है और यहां सुरक्षा के लिहाज से कंटीले तारों से घेराबंदी की गई है। ड्रिलिंग के दौरान निकलने वाले रासायनिक तत्वों के सुरक्षित निस्तारण की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

यह परियोजना न सिर्फ तेल और गैस की खोज में एक नया अध्याय जोड़ सकती है, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए आर्थिक रूप से भी बड़े बदलाव लेकर आ सकती है। यदि इस क्षेत्र में तेल और गैस के भंडार मिलते हैं, तो यह पूर्वी उत्तर प्रदेश और बलिया के विकास को नई गति दे सकता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.