- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा
बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
शादी तुड़वाने के लिए होने वाले ससुराल पक्ष को भेजीं आपत्तिजनक तस्वीरें, परिवार को जान-माल की धमकी देने का भी आरोप
बांसडीह, बलिया। जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की शादी तय होने के बाद उसे कथित तौर पर अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने और परिवार को जान-माल की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी तुड़वाने के लिए परेशान करने का आरोप
पीड़िता की मां का आरोप है कि युवक उनकी बेटी की शादी तुड़वाने के उद्देश्य से परिवार के सदस्यों को परेशान कर रहा है। इससे पहले भी आरोपी कई बार ऐसी हरकत कर चुका है। उस समय आपसी सहमति से समझौता कर लिया गया था, लेकिन आरोप है कि युवक ने दोबारा वही गतिविधियां शुरू कर दीं।
शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी ने परिवार के सदस्यों को अपशब्द कहे, मारपीट की और जान-माल के नुकसान की धमकी दी। इससे पूरा परिवार भयभीत है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस मामले में बांसडीह कोतवाली पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बांसडीह कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
