Ballia News : मां की जिन्दगी का आधार था मयंक

बैरिया,बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा में घर में हुए पूजा और हवन का विभूति व फूल विसर्जित करने गए 11 वर्षीय बालक की मौत पैर फिसलने से तालाब में गिरकर हो गयी।

बैरिया,बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा में घर में हुए पूजा और हवन का विभूति व फूल विसर्जित करने गए 11 वर्षीय बालक की मौत पैर फिसलने से तालाब में गिरकर हो गयी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे मयंक सिंह पुत्र स्वर्गीय समीर सिंह घर में हुए पूजा व हवन का विभूति तथा फूल आदि विसर्जित करने के लिए गांव के निकट सोता (तालाब) पर गया था। वहां विसर्जन करते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।

किनारे खड़ा उसका चचेरा भाई चिल्ला चिल्ला कर लोगों को एकत्र किया। जब तक लोग मयंक को पानी से बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की परिजनों के आग्रह पर शव के पंचनामा के बाद उसे दाह संस्कार के लिए परिवार को सुपुर्द कर दिया। गौरतलब है कि उक्त बालक के जन्म के कुछ दिन बाद उसके पिता का देहांत हो गया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता संतान था।

यह भी पढ़े - गंगा की धारा में बक्सर से बलिया पहुंची 55 वर्षीय महिला, बाढ़ के बीच झोपड़ी में कई दिन बचाई जान

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.