Ballia News : पुरेश्वर नाथ शिव मंदिर में भक्तिमय वातावरण, हुआ सामूहिक रूद्राभिषेक

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के ऐतिहासिक पुरेश्वर नाथ शिव मंदिर, पूरा में सोमवार को सामूहिक रूद्राभिषेक का भव्य आयोजन हुआ। श्रद्धा और आस्था से सराबोर इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

रूद्राभिषेक की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुई। पुरोहितों के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। पूरे मंदिर परिसर में ॐ नमः शिवाय की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आचार्य राममूर्ति, हरीश चौबे, रवि प्रकाश तिवारी, बृजेश तिवारी और अंकित पाठक ने विधिविधान से पूजा सम्पन्न कराई।

यह भी पढ़े - लखनऊ: ऑटो चालक की पड़ोसी ने चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र दूबे ने बताया कि भादो मास में यह आयोजन प्रतिवर्ष परंपरागत रूप से किया जाता है। आयोजन के दौरान मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं की पूरी देखरेख की। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया।

इस मौके पर नरेंद्र दूबे, हरे कृष्ण सिंह, शिवजी पाठक, लल्लू सिंह, महेंद्र पाण्डेय, श्रीप्रकाश मिश्र, अमरजीत सिंह, दिलीप यादव, संजय सिंह, विनोद सिंह, राजेश पाण्डेय, कमलेश सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.