Ballia News: सपा के विरोध में भाजपाइयों ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, पुलिस से हुई नोकझोंक

Ballia News। लखनऊ में भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बांसडीह चौराहा पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतला छीना-झपटी और हल्की झड़प भी हुई।

गौरतलब है कि सोमवार को बेरूआरबारी में स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम में विधायक केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए “टोंटी चोरी” को लेकर तंज कसा था और पूछा था कि टोटियां कब लौटाएंगे। इसी बयान से नाराज होकर लखनऊ में सपा महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने विधायक के घर का घेराव कर नारेबाजी की थी।

यह भी पढ़े - Ballia News : जनजाति प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग को लेकर आगसा का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ की इस घटना के विरोध में बांसडीह के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया। हालांकि पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला जला दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, दीपू सिंह, प्रतुल ओझा, राकेश सिंह, चंदन गुप्ता, अभिनव सिंह चंचल, नीरज दुबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.