Ballia News: बलिया में दिनदहाड़े गुंडई, बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार पर बदमाशों ने चलाई गोली, दो दिन में दूसरी घटना से दहशत

Ballia News : बलिया के नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविन्दपुर में सोमवार दोपहर बदमाशों ने बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकानदार को निशाना बनाकर गोली चलाई, जो दुकान के दरवाजे से टकराई। गनीमत रही कि दुकानदार बाल-बाल बच गए। घटना के बाद बदमाश बक्सर की ओर फरार हो गए। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर व नरही थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा भी बरामद किया है।

गोविन्दपुर निवासी मुलायम सिंह यादव की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वे अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी दो नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। सतर्कता दिखाते हुए मुलायम सिंह समय रहते बच निकले। बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी और फरार हो गए। अचानक फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार दहशत में हैं।

यह भी पढ़े - Ballia News: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यक्रम में अर्थव्यवस्था, शिक्षा नीति और महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों पर हुआ मंथन

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में भूसे की दुकान पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिसमें गोली लगने से भोला वर्मा घायल हो गए थे। महज दो दिन में गोली चलने की दूसरी घटना ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और बदमाशों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.