Ballia News: हार्डवेयर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

मझौवां, बलिया: राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर स्थित दयाछपरा ढाला के पास कुशवाहा हार्डवेयर की दुकान में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।

आग से हुए नुकसान का विवरण

  • ₹27,000 नगद जलकर राख
  • 6 टुल्लू पंप और 4 सबमर्सिबल बर्बाद

अन्य हार्डवेयर और प्लास्टिक सामग्री भी स्वाहा

दयाछपरा ढाला स्थित पशु चिकित्सक डॉ. दिलीप वर्मा के कटरा में अवध किशोर वर्मा उर्फ बबलू (निवासी: बड़का बुधनचक) कुशवाहा हार्डवेयर नाम से दुकान चलाते थे। शनिवार शाम दुकान बंद कर वे घर चले गए, लेकिन देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई।

यह भी पढ़े - बकरीद को लेकर बलिया में पीस कमेटी बैठक, डीएम बोले- प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी

कटरा मालिक डॉ. दिलीप वर्मा की नींद जलते सामान की आवाज से खुली। उन्होंने तुरंत दुकान संचालक अवध किशोर वर्मा को फोन कर सूचना दी। जब ताला खोला गया, तो देखा कि अंदर पूरा सामान जल चुका था।

अवध किशोर वर्मा ने बताया कि उन्होंने लोन लेकर यह दुकान शुरू की थी, लेकिन इस आग ने उनका जीने का सहारा ही छीन लिया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.