Lucknow News: दुकानदार से विवाद के बाद घर लौटा मजदूर, संदिग्ध हालात में मिली मौत

गोसाईंगंज (लखनऊ) : थाना क्षेत्र के सुरियामऊ गांव में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है, जिसका शव उसके घर के अंदर पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़े - आईएटी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, इच्छुक अभ्यर्थी जल्द करें रजिस्ट्रेशन

मिली जानकारी के अनुसार, रमेश बुधवार सुबह गांव की एक किराना दुकान पर सामान खरीदने गया था, जहां किसी बात को लेकर उसका दुकानदार से विवाद हो गया।

आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार के बेटे अमन से उसकी मारपीट भी हुई। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

झगड़े के बाद रमेश घर लौट गया, लेकिन कुछ ही देर में उसका शव घर के अंदर पाया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गांव वालों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गांव में युवक की अचानक हुई मौत से सनसनी फैली हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.