Ballia News : प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष समेत चार मेधा सम्मानित

Ballia News : पं. केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय, रामपुर उदयभान के प्रांगण में हरेंद्र नाथ मिश्र अध्यक्षता में संगीत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कला उत्सव उत्तर प्रदेश में वादन प्रतियोगिता में कु. आरात्रिका पाठक एवं कु. आकर्षिका पाठक को तृतीय स्थान पर पुरस्कृत होने, भू वृंद कार्यक्रम (नई दिल्ली) में गायन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुमारी वैष्णवी राय एवं बेलहरी ब्लॉक के शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशिकांत ओझा को सम्मानित किया गया'।

कार्यक्रम का प्रारंभ अध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। फिर सभी संगीत प्रेमियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। इसके बाद आरात्रिका पाठक व आकर्षिका पाठक तथा कुमारी वैष्णवी राय द्वारा प्रतियोगिता में प्रस्तुत गायन को प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा अध्यक्ष ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि, "यह बच्चियां एक दिन अपने मां-बाप का नाम रोशन करते हुए बलिया जनपद का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करेंगी। इसी क्रम में शशिकांत ओझा, शिवम मिश्र, सात्विक आर्यन सिंह, सचिन सिंह, नीरज यादव, आदर्श दीप, विपुल ठाकुर,आरती वर्मा, दिव्यांश, ऐशानी मिश्रा, दिव्यांशी यादव, अमेय तिवारी, अक्षज तिवारी, सुनीता राय, रीना पाण्डेय एवं सपना पाठक इत्यादि ने अपनी-अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफलता के शिखर पर पहुंचाया। विद्यालय के सचिव पं. राजकुमार मिश्र ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त व संचालन भोला प्रसाद आग्नेय ने किया।

यह भी पढ़े - बलिया: बकाया पैसे मांगने पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.