Ballia News: कार्यालय में घुसकर अवर अभियंता से मारपीट, कर्मचारियों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग पर अड़े

बलिया। नलकूप विभाग के खंड-द्वितीय कार्यालय में मंगलवार को दबंग ठेकेदारों ने अवर अभियंता अमरनाथ यादव पर हमला कर दिया। अभियंता को बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह घायल हो गए। घटना से नाराज विभागीय कर्मचारियों ने एकजुट होकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे बुधवार से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

पीड़ित अभियंता अमरनाथ यादव, जो वर्तमान में इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिला मंत्री भी हैं, ने कोतवाली थाने में दी तहरीर में बताया कि दो ठेकेदार जबरन नलकूप का कार्य करवाने के लिए दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने ठेकेदारों को उच्चाधिकारियों से बात करने की सलाह दी, तो वे आगबबूला हो गए और जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज करने लगे।

यह भी पढ़े - बलिया रेलवे स्टेशन पर राधाकृष्ण एकेडमी का स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, छात्रों की सेवा भावना बनी मिसाल

अमरनाथ यादव के विरोध करने पर दोनों ने उन पर हमला कर दिया। लात-घूंसों के साथ उनके चेहरे पर ईंट से वार किया गया और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। किसी तरह अभियंता ने भागकर जान बचाई। बीच-बचाव में अन्य कर्मचारियों ने आरोपियों को रोका और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया।

एफआईआर अब तक दर्ज नहीं

घटना की सूचना कोतवाली थाने को दी गई और पीड़ित अभियंता व अन्य कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। इससे विभागीय कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

अधिकारियों से की मुलाकात, मिला आश्वासन

घटना के बाद इंजीनियरिंग संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महासंघ अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में एडीएम और सीडीओ से मुलाकात की। वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

फिलहाल, कर्मचारी अगले कदम की तैयारी में हैं और अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो बुधवार से कार्य बहिष्कार या प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का ऑनलाइन सदस्यता अभियान संपन्न, शिक्षित और विकसित समाज पर जोर राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का ऑनलाइन सदस्यता अभियान संपन्न, शिक्षित और विकसित समाज पर जोर
भोपाल। राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा ‘समाज हित सर्वोपरि, शिक्षित समाज-विकसित समाज’ के संकल्प के साथ आयोजित विशेष ऑनलाइन सदस्यता...
एनरिको कैसिना और ओमपोरो के अधिग्रहण से हाउस ऑफ जॉली का वैश्विक विजन मजबूत
खामोशी और भावनाओं से अपनी बात कहती है सृष्टि का किरदार: गुलकी जोशी
पूंडरी मंडी विवाद: खरीद में देरी की असली वजह नमी और जांच प्रक्रिया, अदाणी साइलो पर सवालों के बीच सामने आई जमीनी तस्वीर
प्रदेश नहीं संभल रहा तो मुख्यमंत्री इस्तीफा दें: अखिलेश यादव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.