Ballia News: केक काटा गया, पौधारोपण किया गया और बलिया में हैप्पी बर्थडे अखिलेश भैया की गूंज गूंज उठी

बांसडीह, बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादियों ने नगर पंचायत बांसडीह में केक काटकर एवं पौधारोपण करके मनाया।

बांसडीह, बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादियों ने नगर पंचायत बांसडीह में केक काटकर एवं पौधारोपण करके मनाया। क्षेत्र के आदित्य मैरिज हॉल में सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी और नगर पंचायत बांसडीह के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू के नेतृत्व में जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सभी समाजवादियों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर के सामने बड़ा केक काटकर जन्मदिन मनाया. इस दौरान हैप्पी बर्थडे अखिलेश भैया मनाया गया। समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगे। केक काटने के बाद नेताओं ने खुद को अखिलेश यादव के प्रकृति प्रेम से जोड़ते हुए पौधारोपण भी किया. उपयुक्त स्थान देखकर सभी ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। अपने संबोधन में सपा नेता रणजीत चौधरी ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश और भारत को बचाने के लिए आपकी बहुत जरूरत है. लोकतंत्र को बचाना अब आपके कंधों पर है।

यह भी पढ़े - सुल्तानपुर पोखरा में दिखे छह मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने शुरू की निगरानी

नगर पंचायत चेयरमैन सुनील सिंह बब्लू ने पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि हम युवा दिल से समाजवादी पार्टी की ओर देख रहे हैं। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र बचाने के लिए जो भी यज्ञ आयोजित करेगी, उसमें पार्टी मुखिया के आह्वान पर हम हर आहुति डालेंगे। सुजीत सिंह परिहार, नंदलाल यादव, लव कुमार सिंह, छोटे सिंह, ओमप्रकाश यादव, विनय गोंड, ब्लाक प्रमुख बेरुआरबारी भोला सिंह, अशोक यादव, उपेन्द्र सिंह, अरविंद केजरीवाल, लाला मिश्रा, संजीत यादव, कमलाकर यादव, रामा यादव, छितेश्वर सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, रमेश वर्मा, फागू यादव, अमित सिंह, अनिल सिंह, महाबीर फौजी, रामायण यादव, मुन्ना सिंह, रमाशंकर, देवेन्द्र यादव, जगमोहन यादव, मुन्ना राजभर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.