Ballia News: बहन के देवर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में अपनी बहन के देवर के साथ रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी.

Ballia News: बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में अपनी बहन के देवर के साथ रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी किया। इस बीच गुरुवार को उसकी हत्या की अफवाह उड़ी तो पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की, लेकिन ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि अगर परिजन तहरीर देंगे तो जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

सलेमपुर गांव निवासी संजय सहनी पुत्र वीरा सहनी की विवाहित भाभी कुछ महीने पहले अपनी बहन के घर सलेमपुर आई थी. यहां बहन के देवर राजकुमार से उसकी आंखें चार हो गईं। इस बीच दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का संकल्प लिया। इतना ही नहीं वह राजकुमार को लेकर दिल्ली चली गई। दिल्ली में साथ रहने के बाद वह कुछ दिनों के लिए राजकुमार के साथ सलेमपुर आ गई।

यह भी पढ़े - बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज

इधर, राजकुमार के घरवालों ने उसकी शादी के लिए एक लड़की देखी, राजकुमार के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को इस बारे में पता चला तो वह शादी करने की जिद करने लगी. चर्चा है कि उसने परिवार में कोहराम मचा रखा था। इसी बीच बुधवार दोपहर अचानक उनकी मौत हो गई। देर रात उसके शव को टेंपो से कहीं ले जाकर दफना दिया गया। गुरुवार की सुबह जब कुछ ग्रामीणों ने इस बारे में पूछा तो परिजनों ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है. अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में हड़कंप मच गया और कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ बांसडीहरोड ने मौके पर पहुंचकर मृतक के बारे में पूछताछ की। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद पूछताछ की गयी है. घटना के संबंध में मृतक की मां और भाई से भी पूछताछ की गई है। उन्हें कोई शिकायत नहीं है। इसलिए आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.