Ballia News: 27 सचिवों के क्लस्टर बदले, विकास कार्यों में तेजी लाने का प्रयास

बलिया। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रवण कुमार सिंह ने जिले के 10 ब्लॉकों के 25 ग्राम पंचायत अधिकारियों और 2 ग्राम विकास अधिकारियों के क्लस्टर में बदलाव किया है। डीपीआरओ ने निर्देश दिया कि सभी सचिव पूर्व के सचिवों से पूरी जिम्मेदारी का हस्तांतरण सुनिश्चित किए बिना किसी भी स्थिति में धनराशि का आहरण न करें। यह बदलाव जिलाधिकारी के निर्देश पर गांवों में विकास कार्यों की गति बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

क्लस्टर आवंटन

रेवती ब्लॉक: पंकज कुमार सिंह को कुसौरी कला क्लस्टर और मृत्युंजय कुमार चौबे को सिंगही क्लस्टर।

यह भी पढ़े - Ballia News: दर्जी और ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पात्रता और अंतिम तिथि

बेलहरी ब्लॉक: मित्रेश कुमार तिवारी को बेलहरी, दिग्विजय कुमार को रूकुनपुरा, गणेश प्रसाद गुप्त को पर्वतपुर।

हनुमानगंज ब्लॉक: ओंकार नाथ यादव को देवकली, दिनेश कुमार को वैना।

पंदह ब्लॉक: मनीष कुमार को एकइल।

सीयर ब्लॉक: राजकिशोर भारद्वाज को विगह जमीन विगह, संध्या यादव को सोनाडीह, संजू यादव को भुजैनी, सोनम को अखोप।

सोहांव ब्लॉक: मनीष कुमार को इच्छा चौबे का पूरा, दिलीप कुमार को लक्ष्मणपुर, महेन्द्र सिंह मौर्य को नारायनपुर।

दुबहड़ ब्लॉक: लकी ओझा को दोपही, संजय कुमार गुप्त को रघुनाथपुर, रविशंकर सिंह यादव को फुलविरया।

नवानगर ब्लॉक: रामनक्षत्र मौर्य को हरनाटार, अभिषेक यादव को लीलकर, मन्यू सिंह चौहान को कठौड़ा।

गड़वार ब्लॉक: सौरभ पांडेय को जिगनी खास, लखनजी सोनी को सिंहाचवर।

रसड़ा ब्लॉक: शमशाद अहमद को बैजलपुर, शिशिर मिश्र को रोहना।

नगरा ब्लॉक: जगनारायण यादव को भीमपुरा नंबर एक।

ग्राम विकास अधिकारियों का क्लस्टर आवंटन

  • हनुमानगंज ब्लॉक: ओंकार नाथ यादव को देवकली।
  • बेलहरी ब्लॉक: रामप्यारे को जवहीं क्लस्टर।

डीपीआरओ ने बताया कि प्रत्येक क्लस्टर में 2 से 5 पंचायत शामिल हैं। यह बदलाव गांवों में समुचित विकास और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए किया गया है।

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.