बलिया लोकसभा : 10 मई को नामांकन करेंगे भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर, जन-जन को आमंत्रण

बलिया : लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर विभिन्न विधान सभाओं में जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित होकर आम जनमानस से संवाद स्थापित कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी ने पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला से शिष्टाचार भेंट की। साथ में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र पाठक टुनजी पाठक, पूर्व विधायक सिकंदरपुर भगवान पाठक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी बबलू, भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा नेता डॉ अंजनी पाण्डेय, पूर्व नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी उपस्थित रहे।

IMG-20240509-WA0040

यह भी पढ़े - दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौट रहे युवक पर चाकू-डंडे से हमला, नकाबपोश हमलावर फरार

जन संवाद की श्रृंखला में नीरज शेखर ने विधानसभा फेफना के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद एवं स्वागत समारोह कार्यक्रम के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जनता जनार्दन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रचंड बहुमत से सफल बनाने का आह्वान किया। नीरज शेखर ने कहा कि "समस्त बलिया के लोग मेरे परिवारजन हैं। 10 मई को मैं आप सभी के आशीर्वाद और समर्थन से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करने जा रहा हूं।

Niraj Shekhar BJP BALLIA

आप समस्त बलिया वासियों से आग्रह है कि मेरे नामांकन यात्रा में अवश्य शामिल हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को प्रचंड बहुमत से पुनः तीसरी बार सेवा का अवसर देने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। विकसित भारत और विकसित बलिया बनाने के प्रथम चरण में आप सभी अवश्य प्रतिभाग करें।" नीरज शेखर ने विधानसभा फेफना के बघौना, उजियार, नारायणपुर, बरौली, अंजोरपुर, रामपुर चीट, सागरपाली आदि स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जनमानस को संबोधित किया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.