बलिया डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण

बलिया : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसपी देव रंजन वर्मा ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी कारागार अधीक्षक (जेलर) से जेल की व्यवस्था के बाबत पूछताछ की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि जेल मैनुअल के हिसाब से ही यहां की पूरी व्यवस्था संचालित होनी चाहिए। 

जिलाधिकारी ने कारागार के बैरक में रहने वाले कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। कुछ कैदियों ने अपनी समस्या भी सुनाई, जिसका तत्काल समाधान करने के निर्देश कारागार अधीक्षक को दिए गए। इसके बाद जेल अस्पताल में गए और वहां उपलब्ध दवा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को डीएम ने किचेन में जाकर परखा। हवालात कार्यालय में अभिलेखों की जांच की। महिला बैरक में जाकर उनसे बातचीत कर आश्वस्त हुए कि उनकी कोई समस्या तो नहीं है।

यह भी पढ़े - बलिया रेलवे स्टेशन पर राधाकृष्ण एकेडमी का स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, छात्रों की सेवा भावना बनी मिसाल

डीएम व एसपी ने कारागार अधीक्षक को निर्देश दिया कि यहां की व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियों से संपर्क स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुने और उसका निराकरण करवाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही संज्ञान में आने संबंधित अधिकारी पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कारागार अधीक्षक (जेलर) राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह
बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी की ग्राम पंचायत रोहुआ में ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का संदेश लेकर समस्त परिषदीय और सहायता प्राप्त...
लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.