बलिया डीएम और एसपी ने बाढ़ प्रभावित इलाक़ों का लिया जायजा

बलिया: बलिया में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसपी एस. आनंद ने शनिवार को बाढ़ से प्रभावित गांव रेंगहा और रामपुर नंबरी का स्थलीय निरीक्षण किया। ज़िलाधिकारी ने गांव के लोगों से बाढ से होने वाली समस्याओं के बारे में बातचीत की और हरसंभाव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बलिया: बलिया में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसपी एस. आनंद ने शनिवार को बाढ़ से प्रभावित गांव रेंगहा और रामपुर नंबरी का स्थलीय निरीक्षण किया। ज़िलाधिकारी ने गांव के लोगों से बाढ से होने वाली समस्याओं के बारे में बातचीत की और हरसंभाव सहयोग का भरोसा दिलाया। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता एवं वहां उपस्थित नायब तहसीलदार को भी सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि गांव के लोगों को आवागमन के लिए बड़ी नाव की व्यवस्था कराएं, जिससे लोगों को अपने दैनिक जीवन की मूलभूत चीजों को लाने में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। गांव के लोगों ने बिजली आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था देने के लिए जिलाधिकारी से मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को रात के समय गांव में जनरेटर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात

साथ ही गांव के नजदीक बने बांध से एकाध जगह से पानी रिसने की गांव के लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि तत्काल उस रिसाव को बंद कराएँ। जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि बाढ़ को देखते हुए पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में है। लोगों की जान माल की क्षति रोकना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन स्तर जो भी सहयोग हो सकेगा, किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के परिखरा स्थित महावीर नगर में सोमवार सुबह बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक सवार दो...
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाएंगे पैनोरमा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.