बलिया : नारी सम्मान व सुरक्षा को भाजपा सरकार संकल्पित, गांव ही नहीं अब देश के विकास का खाका खींचेंगी महिलाएं

सिकंदरपुर, बलिया : महिलाओं के मान, सम्मान और स्वाभिमान के लिए जो कार्य भाजपा सरकार ने किया है, वह किसी भी सरकार ने नहीं किया। महिला उत्थान और सम्मान की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाये गए कदम आजादी के बाद से किसी भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व लिए गए निर्णयों से हजार गुना ज्यादा है। उक्त बातें स्थानीय गांधी इंटर कालेज के प्रांगण में शनिवार को आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजानंद राय ने कही।

IMG-20231028-WA0040

यह भी पढ़े - बलिया: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर चाकू बरामद

केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से शुरू हुआ यह कारवां अनवरत जारी है। महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वरोजगार की दिशा में सरकार ने कई मिथक तोड़े हैं। यही नहीं देश की सबसे पंचायत में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का श्रेय भी केंद्र की मोदी सरकार को जाता है। विपक्षी दलों को यह रास नहीं आ रहा है। महिलाओं के इस हुजूम को देखकर विपक्षियों की नींद हराम हो जा रही है। ग्रामीण इलाकों में महिला डेस्क, महिला थाना, 1090, डायल 112 जैसी सेवाएं देकर सरकार ने महिलाओं को सशक्त बना दिया है। 

IMG-20231028-WA0062

विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को गांव की पंचायत के अलावा प्रदेश व देश के विभिन्न सदनों में भेजने का पूरा जुगाड कर दिया है। अब ये महिलाएं देश और प्रदेश के विकास की पटकथा लिखेंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास, ई-सखी, समूह का गठन, मनरेगा में महिला मेठ जैसे रोजगार देकर महिलाओं को पुरुषों की बराबरी में खड़ा कर दिया है।

IMG-20231028-WA0059

वर्षों से तीन तलाक जैसे अभिशाप से जूझ रही मुस्लिम बहनों को इससे निजात दिलाने का कार्य भी भाजपा सरकार ने ही किया है। इससे पहले जिलाध्यक्ष संजय यादव ने मंचाचीन सभी अतिथियों का स्वागत अंगवत्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। वहीं, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जयसवाल के नेतृत्व में 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। सम्मेलन को सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक केतकी सिंह, संजय जयसवाल, नागेंद्र पांडेय, अनिता गुप्ता, सुनीता श्रीवास्तव, रंजना राय, नीतू पाण्डेय, अरविन्द राय, प्रमोद गुप्ता, अभिषेक चौबे, क्षितिज प्रताप सिंह, आकाश तिवारी, पप्पू राय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय यादव व संचालन श्वेता राय ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास...
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड’
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.