बलिया: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदे से लटककर दी जान

बलिया। बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव में मंगलवार देर रात सती राम यादव (32) ने अपने घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। 

घटना के समय उसकी पत्नी नीतू अपनी तीन बेटियों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। बुधवार को यादव के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। नीतू ने जब खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो उसने अपने पति को फंदे से लटकता पाया। उन्होंने बताया कि यादव के भाई रामभवन यादव ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़े - बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज

मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि यादव का अपनी पत्नी नीतू से रात में विवाद हुआ था, जिससे नाराज होकर उसने अपना कमरा बंद करके आत्महत्या कर ली। यादव मुंबई में काम करता था और घटना के तीन दिन पहले ही घर लौटा था। 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.