- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : दो दशक पुराने खाद्यान्न घोटाले में पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार, 67 लाख की हेराफेरी क...
बलिया : दो दशक पुराने खाद्यान्न घोटाले में पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार, 67 लाख की हेराफेरी का आरोप

बलिया : दो दशक पहले हुए करोड़ों रुपये के खाद्यान्न घोटाले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने शनिवार को पंदह ब्लॉक के तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वर्ष 2002 से 2005 के बीच संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत किए गए विकास कार्यों में भारी फर्जीवाड़ा किया गया था।
साक्ष्यों के आधार पर इस घोटाले में कुल 12 लोगों की संलिप्तता पाई गई। इसी क्रम में शनिवार को आरोपी राजेंद्र प्रसाद वर्मा को उनके पंदह स्थित आवास के पास से गिरफ्तार किया गया। उन पर धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप हैं।
ईओडब्ल्यू की टीम आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट, वाराणसी में पेश करेगी। गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व ईओडब्ल्यू वाराणसी के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा व अरविंद कुमार ने किया। उनके साथ टीम के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और वर्षों पुराने इस मामले में आगे भी और गिरफ्तारियों की संभावनाएं जताई जा रही हैं।