बलिया में सहायक अध्यापक की थमीं सांस, चहुंओर शोक की लहर

Ballia News : शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय देवरिया कलां पर तैनात सहायक अध्यापक मनोज कुमार खरवार का असमय निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। 

शहर से सटे मुबारकपुर (खोरी पाकड़) निवासी मनोज कुमार खरवार की प्रथम नियुक्ति प्रयागराज में थी, जहां से अंतरजनपदीय स्थानांतरण से वे बलिया आ गये थे। उनकी तैनाती प्राथमिक विद्यालय देवरिया कलां पर थी। उनके निधन पर खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ हनुमानगंज के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, अन्नू सिंह, मन्दाकिनी द्विवेदी, शशिभान सिंह, शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला महामंत्री अमृत सिंह, सौरभ मिश्र, शंकर खरवार, अमित चौरसिया, राजीव मिश्र, राजेश प्रजापति इत्यादि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति की प्रार्थना की। 

यह भी पढ़े - बलिया: बारिश के पानी के निकास को लेकर विवाद, एक ही परिवार के तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.