बलिया बलिदान दिवस पर बलिया आएंगे अनुराग ठाकुर, तैयारियां तेज

Ballia: 19 अगस्त को बलिया बलिदान दिवस है. इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं. इस बार भी यह दिन पूरे राजकीय सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस बार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे.

बलिया बलिदान दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के शामिल होने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. बुधवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने डीएम रवींद्र कुमार और एसपी एस आनंद के साथ बलिदान दिवस की तैयारियों की समीक्षा की. मंत्री ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिये हैं.

यह भी पढ़े - पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित

उन्होंने बलिदान दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि 19 अगस्त बलिया के लिए गौरवशाली दिन है। आज ही के दिन 1942 में बागी बलिया के सैकड़ों क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत देकर ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लिया था, जिला जेल का दरवाजा खोला था और जेल में बंद अपने साथी क्रांतिकारियों को आजाद कराया था. तब बलिया 14 दिन के लिए आजाद हुआ था.

आगे कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में विद्रोही तेवर के कारण बलिया को बागी बलिया भी कहा जाता है. अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाने की बात हो या उनसे लोहा लेने की, महर्षि भृगु की भूमि के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश की आजादी से पांच साल पहले आजाद भारत माता के दर्शन किये। बागी बलिया के सपूतों ने न केवल ब्रिटिश सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया, बल्कि बलिया को एक राष्ट्र घोषित कर यहां समानांतर सरकार बनाई, जिसे स्वतंत्र बलिया गणराज्य का नाम दिया गया। हालाँकि ये सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी.

उन्होंने कहा कि बलिया के बागी चित्तू पांडे के नेतृत्व में 19 अगस्त 1942 को आजादी की घोषणा की गई थी. क्रांतिकारियों की याद में हर साल बलिया बलिदान दिवस मनाया जाता है. इस साल बलिया बलिदान दिवस के विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे. इस दौरान मंत्री ने पुलिस लाइन ग्राउंड और जिला जेल परिसर का निरीक्षण किया और उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये.

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.