- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में एक और सहायक अध्यापक ने असमय दुनिया छोड़ी, शिक्षा जगत में शोक की लहर
बलिया में एक और सहायक अध्यापक ने असमय दुनिया छोड़ी, शिक्षा जगत में शोक की लहर

बलिया : शिक्षा क्षेत्र मनिपर के कम्पोजिट विद्यालय हथौज में तैनात सहायक अध्यापक मनोज कुमार का शनिवार को वाराणसी में उपचार के दौरान निधन हो गया। जैसे ही यह दुखद समाचार फैला, पूरा शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। शिक्षकों और शुभचिंतकों का उनके चेतनकिशोर (सिकंदरपुर) स्थित आवास पर तांता लग गया, जहां शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
लीवर और किडनी की बीमारी से थे पीड़ित
शिक्षकों और साथियों ने जताया शोक
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, “मनोज कुमार एक मिलनसार, व्यवहार कुशल और जिम्मेदार शिक्षक थे। उनका यूं अचानक चले जाना शिक्षा जगत के लिए बड़ी क्षति है।”
शोक व्यक्त करने वालों में जिला महामंत्री धीरज राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश सिंह, संरक्षक अरुण कुमार सिंह, नित्यानंद पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष उपेन्द्र नारायण सिंह, मंत्री अजीत यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रवीण दुबे, अनुज कुमार, श्याम वर्मा, विवेकानंद तिवारी, अब्दुल सलाम, प्रेमजी गुप्ता, लालबहादुर वर्मा, संजय पासवान, अनिल सिंह, सूर्यप्रकाश वर्मा, अतुल तिवारी, मनीष मिश्रा, जितेन्द्र यादव, सुनील यादव, अमित शर्मा, अरविंद श्रीरश्मि, कमलेश यादव, निर्भय नारायण सिंह, ओंकारनाथ पांडेय, सुरेश वर्मा, सुनील गुप्ता, अवधेश सिंह और परशुराम यादव सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
मनोज कुमार की स्मृतियां उनके साथियों और विद्यार्थियों के बीच हमेशा जीवित रहेंगी। शिक्षा जगत को उनके योगदान पर गर्व रहेगा।