बलिया : विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में दिखा नारी सशक्तिकरण का अद्भूत नजारा

सुखपुरा, बलिया : नारी स्वालम्बन के अंतर्गत शुक्रवार को गायघाट स्थित पचरुखा देवी मंदिर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में स्कूटी यात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों छात्राएं अपनी स्कूटी के साथ शामिल हुई। केतकी सिंह ने नारी सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में चौमुखी विकास कर रही है। छात्राओं व नारियों के कल्याण व विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि नारी सुरक्षा व सम्मान के लिए विभिन्न कार्य कर रही हैं। स्कूटी यात्रा पचरूखा देवी मंदिर परिसर से प्राम्भ होकर सहतवार, बांसडीह, बेरूआररबारी होते हुए सुखपुरा चौराहा पर जाकर समाप्त हुई। स्कूटी पर सवार विधायक व लोगो का लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। इस मौके पर अभिजीत तिवारी बब्लू, प्रतुल ओझा, राजेश सिंह, दुर्गेश मिश्र, दिनेश तिवारी आदि थे।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा

आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आई आधी आबादी

रैली में अपने विधायक के साथ सभी महिला एवं छात्राएं आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आई। रैली में रेनू सिंह, रेखा सिंह, भावना गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता, प्रिया चौहान, शांति, शांति राजभर, प्रियंका राजभर, शालिनी उपाध्याय, नलिनी प्रजापति, सुशीला राम, सीता वर्मा, रागिनी वर्मा, ममता सिंह, आंचल, निक्की सिंह, खुशी स्वर्णकार, आरती सिंह तथा तमाम छात्राएं एवं महिलाओं ने स्कूटी लेकर इस सद्भावना रैली में भाग लिया। सद्भावना रैली की स्वागत करने के लिए सड़कों पर भारी संख्या में जनता फूल और माला लेकर खड़े रहे महिला सशक्तिकरण सद्भावना रैली का समापन सुखपुरा में हुआ, जिसका स्वागत पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजनाथ सिंह ने किया। इस मौके पर उमेश सिंह, अध्यक्ष प्रमोद सिंह, रान्धा सिंह, राकेश सिंह (मुन्ना), गुड्डू उपाध्याय, तूफानी सिंह, विनोद, संतोष रौनियार, श्याम नारायण सिंह, बसंत सैनी, प्रदीप, प्रकाश उपाध्याय, प्यारेलाल चौहान इत्यादि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.