बलिया: मंदिरों में प्यार के बाद डॉ. सुषमा शेखर ने कई शहरों में विज्ञापन किया

Ballia News : बलिया लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के चुनाव प्रचार में उनकी पत्नी डॉक्टर सुषमा शेखर चुनावी मैदान में उतर गई हैं।रविवार को मां ब्रह्माणी देवी, शंकरपुर की भवानी और छोड़हर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन के साथ डा. सुषमा शेखर नगर विधान सभा के ब्रहमाईन, छोड़हर, श्रीपुर, सलेमपुर, परसपुर मझौली, परिखरा व तिखमपुर आदि गाँवों में सघन जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के लिए आशीर्वाद व स्नेह मांगा। साथ ही एक बार पुनः मोदी सरकार बनाने हेतु समर्थन की अपील की।

IMG-20240505-WA0111

यह भी पढ़े - दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौट रहे युवक पर चाकू-डंडे से हमला, नकाबपोश हमलावर फरार

डा. सुषमा शेखर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि हमें देश को और उन्नति की ओर ले जाने के लिए उनके हाथों को मजबूत करना है। इस दौरान छाता मंडल अध्यक्ष दीनबंधु मौर्य, हनुमानगंज मंडल अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, रंजन राय, जयप्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, संतोष सिंह, क्यईमुद्दीन अंसारी, डॉक्टर साहनी, मुरलीधर यादव, राकेश सिंह, लव पाण्डेय, राजेश यादव, केके पाठक, किशन प्रताप सिंह आदि लोग डॉ. शेखर के साथ रहें।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.