- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, खेत से काम करके लौटा था घर
बलिया में करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, खेत से काम करके लौटा था घर
On
बलिया: के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत अरईपुर में गुरुवार को करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
यह भी पढ़े - तालाब में मछली पकड़ने के दौरान युवक डूबा, मौत
अरईपुर गांव निवासी सुभाष यादव (50) वर्ष पुत्र स्व. जयराम खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था. गुरुवार को खेत से काम करके वह घर लौटा था. आराम करने के लिए बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगा रहा था.
इसी बीच सुभाष को करंट लग गया. परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लाए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.
खबरें और भी हैं
NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
By Parakh Khabar
Latest News
26 Jul 2026 11:52:50
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बहराइच से...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
