बलिया में 11 साल की बच्ची से महीनों से कर रहे थे 3 दोस्त, गिरफ्तार

Ballia news: बलिया के रसदा कोतवाली में गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां तीन दोस्तों ने 11 साल की बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

Ballia news: बलिया के रसदा कोतवाली में गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां तीन दोस्तों ने 11 साल की बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। पिता ने किशोरी के लापता होने की जानकारी ली तो घटना का पता चला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रसड़ा गांव में रहने वाली किशोरी से एक लड़के ने दोस्ती की और डरा धमका कर उससे संबंध बना लिया और कई दिनों तक लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा. इसके बाद लड़के ने लड़की को अपने दो दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इस तरह तीनों लड़के कई दिनों तक लड़की के साथ जघन्य घटना को अंजाम देते रहे.

यह भी पढ़े - गंगा के जलस्तर में फिर तेजी, तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी

किशोरी ने पिता को बताया कि आरोपी बेटी के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था और माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था। इसी के चलते बेटी घर में गायब रहने लगी, जब हमने उससे पूछा तो उसने आपबीती सुनाई, जिस पर हमने पुलिस को सूचित कर दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर तीनों लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. युवती का मेडिकल कराया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.