बहराइच: रेल पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

पयागपुर/बहराइच। गोंडा-बहराइच रेलखंड पर पयागपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के शरीर पर गहरे चोट के निशान पाए गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मर्च्युरी में भेज दिया है।

गुरुवार सुबह पयागपुर थाना क्षेत्र में रेल पटरी पर स्थानीय लोगों ने युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25-30 वर्ष है और प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर मौत का प्रतीत होता है।

यह भी पढ़े - प्रयागराज: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, तीन लोग झुलसे, एक की दर्दनाक मौत

थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को पहचान के लिए जिला मुख्यालय स्थित मर्च्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मृतक की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.