बहराइच: महिला की जिला अस्पताल में हुई मौत से हड़कंप, मुंह से निकल रहा था खून, पति ने दर्ज कराया केस

बहराइच: जिले के बसौना माफी गांव निवासी एक महिला के पति ने पड़ोस के तीन लोगों पर पीटकर पत्नी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला की सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसौना माफी के मजरा मनिहारन पुरवा गांव निवासी नाजमा (55) पत्नी मुस्तकीम मंगलवार रात को चारपाई पर सो रही थी। पति का कहना है कि वह भी पत्नी के साथ लेटा था। रात दो बजे पत्नी के चीखने की आवाज आई तो उसने देखा कि पत्नी घायल है। साथ ही उसके चेहरे से खून निकल रहा है।

इस पर उसने वाहन की तलाश की। वाहन न मिलने पर वह पत्नी को ठेलिया से लेकर एक चिकित्सक के यहां पहुंचा। उसने पुलिस से सूचना देने की बात कही। जिस पर पति अपनी पत्नी को ठेलिया से लेकर सुबह चार बजे थाने पहुंचा। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने प्राणघातक हमला और मारपीट करने का केस दर्ज कर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह सात बजे महिला की मौत हो गई। पति ने पड़ोसी पेरू, नूर और कलाम पर रंजिश में पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके की जांच की गई है। किसी के घर आने की जानकारी पड़ोस के लोग नहीं बता रहे हैं। ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

कल हुआ था पत्नी से विवाद

थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मृतक महिला कैंसर बीमारी से पीड़ित थी। मंगलवार को पति ने 23500 रुपए का भैंस बेचकर 19 हजार में देशी गाय लाने की बात कही थी। इसी बात को लेकर पति से विवाद भी हुआ था। इसके बाद रात में घटना हो गई। मालूम हो कि 11 नवंबर को पति मुंबई से आया है। वह वहीं पर काम करता था।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.